HINDI POEM ''अभिलाषाओं का पुष्प'' BY SATISH RAWAT
अभिलाषाओं का पुष्प
------------------
जाने कितनी जन्मी
कोमल काया के
कोमल अन्तरतम में
कानन कामनायें ,
जाने कितने स्वप्न संजोये
नन्ही आँखों में ,
जाने क्या-क्या
पाने को
मचल उठा मन
,
जाने क्या-क्या
चाह रहा था
छोटा-सा वह
तन
मगर पूर्ण न हुईं
कितनी ही इच्छायें
,
कितने ही सपने
,
कितनी ही आशायें
किसी निमित्त
होकर रह गयीं
दिल में दफन
उनके ऊपर रख
दिये गये
भारी-भारी पत्थर
फिर कभी न
उठ सकीं वे
अभिलाषाएं.
आज चाह नहीं
है उनकी
गदराये यौवन को
तनिक भी ,
अब उभर आयी
हैं
नयी-नयी इच्छायें
नयी अभिलाषायें
कल ये भी
मुरझा जायेंगी
जब यौवन कुम्हला
जायेगा
तब नयी कलियाँ
आयेंगी
अभिलाषाओं की.
मगर कोई सुमन
खिलकर बच पाया
है ?
यह अभिलाषाओं का पुष्प
भी
झड़ जायेगा सूखकर
अन्त समय में
और मिल जायेगा
अपनी ही मिट्टी
में
यह काया भी
मिल जायेगी
मिट्टी के कण-कण में
तब मृदा का
अणु-अणु
चीख-चीख के
चीखेगा -
अब कहाँ गयीं
सारी इच्छाएं
वो अभिलाषायें ?
क्यों , अब तो
समझ गये हो
मर्म
जीवन का !
Copyright © सतीश
रावत
09/03/2001
Hindi Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting, Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Pauri Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Chamoli Garhwal, Uttarakhand; Garhwali Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Folk Songs , verses from Rudraprayag Garhwal, Uttarakhand; Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Tehri Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Uttarkashi Garhwal, Uttarakhand; Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Dehradun Garhwal, Uttarakhand; Garhwali Poems, Folk Songs , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,verses from Haridwar Garhwal, Uttarakhand; Himalayan Poetries, North Indian Poetries , Indian Poems, SAARC countries poems, Asian Poems , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,
गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; पौड़ी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; चमोली गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; रुद्रप्रयाग गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; उत्तरकाशी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; देहरादून गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; हरिद्वार गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; Ghazals from Garhwal, Ghazals from Uttarakhand; Ghazals from Himalaya; Ghazals from North India; Ghazals from South Asia, Couplets in Garhwali, Couplets in Himalayan languages , Couplets from north India, Hindi Poems.

Comments
Post a Comment