HINDI POEM ''हृदय की पीड़ा'' BY SATISH RAWAT


हृदय की पीड़ा 

------------ 

मेरे बन्धुओं

तुम तर गये भव-सागर को 

छोड़ के अपनी

छाप, स्मृति

और महान् कृति

तुमने पत्थरों को तराश कर 

आकार जो दिया था 

सजीव किया था 

अथाह परिश्रम, लगन, कुशलता और 

उदात्त भावनाओं से.

तुमने परवाह की 

अपने अमूल्य समय की,

जिन्दगी की

और एक अमर-कृति विश्व को दी 

कितने श्रेष्ठ थे 

तुम और तुम्हारी कृति

कितनी ऊँची थीं 

तुम्हारी भावनाएं

जो तुमने कठोर पत्थर पर ली थीं उतार 

हे वरेण्य आत्मा !

तुझे मेरा नमस्कार बार-बार.

जब तुम्हारे साकार पत्थरों को 

पूजा गया,

संग्रहालयों में सजाया गया या 

ससम्मान स्थापित किया गया 

तब तुम्हें कितनी शांति की अनुभूति हुई होगी !

और आज जब तुम देख रहे हो 

अपने परिश्रम, लगन, प्यार और 

भावनाओं का खण्डन 

तो आहत होकर अश्रु क्यों बहाते हो ?

क्यों निकाल के रख नहीं देते 

कलेजा इनके सामने ?

जरा दिखाओ इन्हें भी 

उसकी तड़पन.
 

Copyright © सतीश रावत 
04/03/2001

 
 
 
 Hindi Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting, Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Pauri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Chamoli Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Folk Songs , verses from Rudraprayag Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Tehri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Uttarkashi Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Dehradun Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,verses from Haridwar Garhwal, Uttarakhand; Himalayan Poetries, North Indian Poetries , Indian Poems, SAARC countries poems, Asian Poems , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,
 गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; पौड़ी  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; चमोली  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; रुद्रप्रयाग  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; उत्तरकाशी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; देहरादून   गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  हरिद्वार गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; Ghazals from Garhwal, Ghazals from Uttarakhand; Ghazals from Himalaya; Ghazals from North India; Ghazals from South Asia, Couplets in Garhwali, Couplets in Himalayan languages , Couplets from north India, Hindi Poems.
 
 
 

 

Comments

Popular posts from this blog

GARHWALI POEM ''निंदि-बाळि'' FOR CHILDREN

HINDI POEM ''कितनी बार''

GARHWALI POEM ''धाद''

गढ़वळि कविता -8- ''छुटु बाटु'' सतीश रावत, 14/08/2016

गढ़वाली भाषा से हिंदी भाषा में अनूदित कहानियां

GARHWALI POEM ''जिंदगी''

GARHWALI POEM ''विकासैऽ बारि''

HINDI POEM ''नयी सुबह''

GARHWALI POEM ''मनखीऽ खोज''

HINDI POEM ''प्यासी अँखियाँ''