HINDI POEM ''नि:संग''


नि:संग 

------

यह जो दिन है 

यह जो रात है 

यह जो संध्या और 

यह जो प्रभात है 

क्या ये तनिक भी मेरे नहीं हैं 

या मैं जरा-सा भी इनका नहीं हूँ 

क्यों मैं इस महानगर में 

रहता हूँ नि:संग 

चार दीवारों में कैद होकर 

शिथिल-से लगते हैं अंग 

क्यों यह दिन, रात, संध्या, प्रभात 

रहते हैं उदास-से मौन 

क्यों मेरे दिन और रातें 

गुजर जाती हैं बिना शब्दों के ?

मैं निस्संग मौन ,

बस देखता ही रहता हूँ 

सोचता ही रहता हूँ 

अनुभूत करता ही रहता हूँ 

ठिठकता ही रहता हूँ 

और बाँट नहीं पाता किसी से अपने विचार 

आह ! यह सन्नाटा नहीं,

चाहिए मुझे अपनों का प्यार 

यह एककीपन नहीं मुझे अंगीकार 

क्या स्वजनों से बिछड़ने का,

होता है यही उपहार ?

हे हरि मेरे !

बता दो,

बता दो बस, एक बार.

 
Copyright © सतीश रावत 
18/03/2001






Hindi Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting, Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Pauri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Chamoli Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Folk Songs , verses from Rudraprayag Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Tehri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Uttarkashi Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Dehradun Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,verses from Haridwar Garhwal, Uttarakhand; Himalayan Poetries, North Indian Poetries , Indian Poems, SAARC countries poems, Asian Poems , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,
 गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; पौड़ी  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; चमोली  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; रुद्रप्रयाग  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; उत्तरकाशी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; देहरादून   गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  हरिद्वार गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; Ghazals from Garhwal, Ghazals from Uttarakhand; Ghazals from Himalaya; Ghazals from North India; Ghazals from South Asia, Couplets in Garhwali, Couplets in Himalayan languages , Couplets from north India, Hindi Poems.
 


 

Comments

Popular posts from this blog

GARHWALI POEM ''निंदि-बाळि'' FOR CHILDREN

HINDI POEM ''कितनी बार''

GARHWALI POEM ''धाद''

गढ़वळि कविता -8- ''छुटु बाटु'' सतीश रावत, 14/08/2016

गढ़वाली भाषा से हिंदी भाषा में अनूदित कहानियां

GARHWALI POEM ''जिंदगी''

GARHWALI POEM ''विकासैऽ बारि''

HINDI POEM ''नयी सुबह''

GARHWALI POEM ''मनखीऽ खोज''

HINDI POEM ''प्यासी अँखियाँ''