HINDI POEM ''तुम तक कैसे आऊँ मैं''


तुम तक कैसे आऊँ मैं 
------------------

काया को अब तक जान पाया 

माया ने लूटा और लुटाया 

अंतरतम को अवसादों ने घेरा 

भटक रहा है 

ढूँढ रहा है 

किसको हे चिन्मय

ये मन मेरा ?

कौन खड़ा है मेरे आगे 

क्यों देख नहीं सकता मैं उसको 

अकुलाता है कोई मेरे अन्दर 

कैसे उसको मैं समझाऊँ 

गीत प्रीति के कैसे गाऊँ 

कैसे उसकी प्यास बुझाऊँ ?

जीवन बहता 

क्यों रुका हुआ मैं 

बीच भँवर में फँसा हुआ मैं 

किस विधि बाहर आऊँ मैं

बतला दो हे परमेश्वर !

वर कैसे तुमसे पाऊँ मैं ?

चाह है मेरी

निर्झर बन 

झर-झरकर तुम तक जाऊँ 

केवल गीत तुम्हारे गाऊँ 

देखूँ तो बस, तुमको ही पाऊँ 

अब जान गया हूँ 

तुमको स्वामी 

पहचान गया हे अन्तर्यामी !

अब क्यों अपना 

समय गवाऊँ

बतला दो कैसे 

तुम तक आऊँ !


Copyright © सतीश रावत 
19/03/2001

 
 Hindi Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting, Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Pauri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Chamoli Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Folk Songs , verses from Rudraprayag Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Tehri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Uttarkashi Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Dehradun Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,verses from Haridwar Garhwal, Uttarakhand; Himalayan Poetries, North Indian Poetries , Indian Poems, SAARC countries poems, Asian Poems , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,
 गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; पौड़ी  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; चमोली  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; रुद्रप्रयाग  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; उत्तरकाशी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; देहरादून   गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  हरिद्वार गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; Ghazals from Garhwal, Ghazals from Uttarakhand; Ghazals from Himalaya; Ghazals from North India; Ghazals from South Asia, Couplets in Garhwali, Couplets in Himalayan languages , Couplets from north India, Hindi Poems.

Comments

Popular posts from this blog

GARHWALI POEM ''निंदि-बाळि'' FOR CHILDREN

HINDI POEM ''कितनी बार''

GARHWALI POEM ''धाद''

गढ़वळि कविता -8- ''छुटु बाटु'' सतीश रावत, 14/08/2016

गढ़वाली भाषा से हिंदी भाषा में अनूदित कहानियां

GARHWALI POEM ''जिंदगी''

GARHWALI POEM ''विकासैऽ बारि''

HINDI POEM ''नयी सुबह''

GARHWALI POEM ''मनखीऽ खोज''

HINDI POEM ''प्यासी अँखियाँ''