HINDI POEM ''पंक और पंकज''


पंक और पंकज 
-------------

अरे अरविन्द !

क्यों छाती फैलाकर इठलाता है ?

उठ क्या गया कीचड़ से कि ,

शाश्वत सत्य को झुठलाता है !

अरे ! पंक में ही तू पला बढ़ा 

और आज आधार बनाकर ,

उसी में है खड़ा 

अरे ! अगर आज वो होता तो,

सड़ता तू भी पड़ा-पड़ा 

चल बे जा 

आज बनता है बड़ा !

चूसकर ही रक्त उसका 

रक्त-सा रक्तिम बना 

अरे ! कोमल कमल !

तू क्या जाने स्वेद क्या है 

क्या कभी उसमे सना ?

गर्व कैसा, क्या है तेरे पास अपने ?

लूट के जिया और 

उधार लेकर जी रहा 

मुफ्त में किरणों की मेरी अमृत धारा पी रहा 

बड़ा इठलाता है दिवस में नासमझ !

है दम जरा तो निशा में भी इठलाकर दिखा 

भूल मत उस पंक की सौरभ ने ही 

अस्तित्व तेरा है लिखा.

 

Copyright © सतीश रावत 
09/12/2001



Hindi Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting, Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Garhwal, Uttarakhand; Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Pauri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Chamoli Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,Folk Songs , verses from Rudraprayag Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Tehri Garhwal, UttarakhandSociopolitical Satirical, Current Event depicting,Garhwali Poems, Folk Songs , verses from Uttarkashi Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , verses from Dehradun Garhwal, UttarakhandGarhwali Poems, Folk Songs , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,verses from Haridwar Garhwal, Uttarakhand; Himalayan Poetries, North Indian Poetries , Indian Poems, SAARC countries poems, Asian Poems , Sociopolitical Satirical, Current Event depicting,
 गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; पौड़ी  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; चमोली  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; रुद्रप्रयाग  गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; उत्तरकाशी गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; देहरादून   गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ;  हरिद्वार गढ़वाल , उत्तराखंड ,हिमालय से गढ़वाली कविताएं , गीत ; Ghazals from Garhwal, Ghazals from Uttarakhand; Ghazals from Himalaya; Ghazals from North India; Ghazals from South Asia, Couplets in Garhwali, Couplets in Himalayan languages , Couplets from north India, Hindi Poems.
 

Comments

अच्छी कविता, बहुत सुंदर ।

Popular posts from this blog

GARHWALI POEM ''निंदि-बाळि'' FOR CHILDREN

HINDI POEM ''कितनी बार''

GARHWALI POEM ''धाद''

गढ़वळि कविता -8- ''छुटु बाटु'' सतीश रावत, 14/08/2016

गढ़वाली भाषा से हिंदी भाषा में अनूदित कहानियां

GARHWALI POEM ''जिंदगी''

GARHWALI POEM ''विकासैऽ बारि''

HINDI POEM ''नयी सुबह''

GARHWALI POEM ''मनखीऽ खोज''

HINDI POEM ''प्यासी अँखियाँ''